श्रीगंगानगरः पाकिस्तान बॉर्डर के पार हेरोइन तस्करी के हवाला रैकेट का खुलासा हुआ है. प्रदेश में पहला हवाला रैकेट सिंडिकेट के जरिए हेरोइन तस्करी का खुलासा हुआ है. श्रीगंगानगर SP हरिशंकर ने हवाला रैकेट सिंडिकेट का खुलासा किया. पाकिस्तान बॉर्डर पार से हेरोइन तस्करी से पहले हवाला के जरिए पैसा दुबई भेजा जाता था. श्रीगंगानगर पुलिस ने पंजाब से हेरोइन तस्करी के बड़े आरोपी को दबोचा है.
CI दिनेश सारण की टीम ने जलंधर से हरप्रीत उर्फ टेंजी को दबोचा है. अन्य कई देशों से हेरोइन तस्करी के लिए हवाला के जरिए भेजी मनी का खुलासा होगा. ड्रोन के माध्यम से पाक से 50 करोड़ कीमत की 10 किलो हेरोइन मंगवाई थी. हवाला के जरिए हेरोइन की खेप मंगवाने से पहले 9 लाख की दुबई एडवांस मनी भेजी थी. हेरोइन तस्करी में पूर्व में 5 तस्कर गिरफ्तार हो चुके है.