राजस्थान में मानसून की झमाझम जारी, राजधानी जयपुर सहित 8 जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट जारी

राजस्थान में मानसून की झमाझम जारी, राजधानी जयपुर सहित 8 जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट जारी

जयपुर: राजस्थान में मानसून की झमाझम जारी है. मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया. राजधानी जयपुर सहित 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है. जयपुर, टोंक, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, अजमेर, नागौर, डीडवाना-कुचामन में ऑरेंज अलर्ट जारी किया.  तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 27 जिले में येलो अलर्ट जारी किया. श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा,अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, कोटा, बारां, भीलवाड़ा, ब्यावर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूंबर, उदयपुर, राजसमंद, पाली, चित्तौड़गढ़  झालावाड़ में येलो अलर्ट जारी किया. हल्की बारिश होने की संभावना जताई. आगामी 3 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया.

राजस्थान के बांधों ने 'हाफ सेंचुरी' मारी. आखिरकार लंबे इंतजार के बाद हाफ सेंचुरी मारी. राजस्थान के बांधों में कुल भराव क्षमता का 50.24 प्रतिशत पानी हुआ. इस मानसून प्रदेश के बांधों में अब तक 5.78 प्रतिशत पानी आया. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 6 और बांध लबालब हुए. इस मानसून अब तक लबालब बांधों की संख्या 5 से बढ़कर 22 हुई. इस मानसून अब तक करीब 100 सूखे बांधों में पानी की आवक हुई.  प्रदेश में अभी भी मानसून की मेहर के इंतजार में 220 बांध खाली है. आपको बता दें कि राजस्थान में मानसून की मेहर जारी है. पिछले 24 घंटे में मेघ जमकर बरसे.

जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया. झालावाड़ में चार स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गई. झालावाड़ के सुनेल में 12 इंच (300 एमएम) बारिश दर्ज हुई. झालावाड़ के ही झालरापाटन में 135 एमएम बारिश दर्ज हुई. बकानी में 270, पिड़ावा में 262 और रायपुर में 220 MM बारिश दर्ज हुई. जबकि कोटा के दीगोद और रामगंजमंडी में अति भारी बारिश दर्ज की गई. बूंदी शहर में 145 एमएम बारिश दर्ज हुई. प्रदेश में 13 स्थानों पर चार इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई. प्रदेश में कुल 112 स्थानों पर बारिश दर्ज हुई.