राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, बस्सी में 227 MM सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड

राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, बस्सी में 227 MM सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड

जयपुरः प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी है. बीते 24 घंटे चित्तौड़गढ़ में जमकर बारिश हुई इस दौरान 227 MM बारिश दर्ज, बस्सी में 227 MM बारिश, सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड, बारां और उदयपुर में भी अतिभारी बारिश दर्ज हुई. 

आज कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर और जोधपुर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भरतपुर और बीकानेर संभाग में भी मध्यम से तेज बारिश संभव है. 13 अगस्त को 7 संभागों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. 14 अगस्त से कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां घटेंगी. 15 अगस्त से अधिकांश राजस्थान में बारिश में कमी के आसार है.