चित्तौड़गढ़ः चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में भीषण सड़क हादसा हुआ है, दीपपुरा घाटे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार पिता और 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई. दरअसल रावतभाटा के दीपपुरा घाटे पर आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार परिवार सड़क पर जा गिरा. जहां पिता समेत 2 मासूमों ने मौके पर ही दम तोड़ा दिया.
हादसे में मां गंभीर घायल हुई, राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया. गंभीर हालत में महिला का रावतभाटा चिकित्सालय में उपचार जारी है. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. जिसके बाद से ही क्षेत्र में शोक की लहर है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है.