जयपुरः आमेर में पर्यटकों की आवक पर पुलिस की रोक का असर देखने को मिला है. दो दिन में बड़ी गिरावट रही. टूरिस्ट गाड़ियों को महल तक जाने से रोकने से आमेर पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या घटी है. आज कुल 4,486 पर्यटक, टिकटों से 11.29 लाख रुपये का राजस्व.
पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित होने से आमेर का पर्यटन कारोबार भी दबाव में है. टूरिस्ट वाहनों को लेकर पुलिस की सख्ती से पर्यटकों में असुविधा की शिकायत बढ़ी है. टूर ऑपरेटरों और होटल कारोबारियों के बीच पुलिस कार्रवाई को लेकर चिंता बढ़ी. पर्यटन सीजन की शुरुआत में ही आवक गिरने से व्यवस्था पर सवाल उठे.