Rajasthan Weather : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर: भीषण गर्मी और उमस के बीच राजस्थान के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है. मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसून की सक्रियता के कारण हो रहा है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में तेज हवा, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना जताई गई है. जिसके चलते कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, जोधपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, सीकर, झुंझुनू, जयपुर, अलवर, टोंक, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है यहां कुछ स्थानों पर तीव्र मेघगर्जन/ गरज-चमक के साथ तेज हवाएं 60-80 किमी/घंटा, ओलावृष्टि तथा मध्यम से तेज वर्षा की संभावना है.

वहीं फलोदी, पाली, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ तथा झालावाड़ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है, यहां कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा, धूलभरी आंधी तथा हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.