'मन की बात' कार्यक्रम का 138वां एपिसोड, पीएम मोदी बोले- आतंकवाद ने देश को नुकसान पहुंचाया, आतंकवादियों को करारा जवाब दिया जाएगा

'मन की बात' कार्यक्रम का 138वां एपिसोड, पीएम मोदी बोले- आतंकवाद ने देश को नुकसान पहुंचाया, आतंकवादियों को करारा जवाब दिया जाएगा

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम आयोजित हुआ. मोदी ने कहा कि देश में जनगणना का पहला चरण पूरा. जनगणना हमारा राष्ट्रीय दायित्व. पहले देश में कई सीरियल ब्लास्ट हुए. मोबाइल से 2 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन. आतंकवाद ने देश को नुकसान पहुंचाया. आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति. आतंकवादियों को करारा जवाब दिया जाएगा. 

इस दौरान पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने का जिक्र किया. सेना ने LoC पार कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी. 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था. सर्जिकल स्ट्राइक आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति का उदाहरण.     

आतंकवाद के कारण भारत ने लंबे समय तक दर्द झेला.सर्जिकल स्ट्राइक इसका निर्णायक जवाब था. PM मोदी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया. भारत ने अपना रुख बार-बार साफ किया. आतंकवादी हमला करेंगे तो करारा जवाब दिया जाएगा. आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा.