IPL 2027 की नीलामी में पैसों का पावर गेम, लखनऊ के पास सबसे बड़ा खजाना, गुजरात टाइटंस सबसे कंगाल ! जानें सभी टीमों का पूरा बजट गणित

जयपुरः आईपीएल 2027 को लेकर 16 दिसंबर को गोवा में ऑक्शन होने है. इससे पहले सभी टीमों ने अपनी अपनी रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी है. 17 नवंबर को टीमों ने रिटेन और रिलीज किए खिलाड़ियों के नाम सामने रखे. खास बात इस बार बड़े बड़े खिलाड़ियों को टीम ने रिलीज किया. जिसमें मिचेल स्टार्क से लेकर हेटमायर का नाम शामिल है. वहीं अब देखने वाली बात ये है कि ऑक्शन में किस टीम के पास कितना बजट है. 

आईपीएल ने X पर पोस्ट साझा करते हुए जानकारी दी है. कि तीन साल बाद अब ऑक्शन भारत में होने जा रहा है. पिछले साल 16 दिसंबर को अबू धाबी में हुआ था. जिसके एक साल बाद अब 16 दिसंबर 2026 को गोवा में नीलामी होगी. जहां टीमों की निगाहें अपने मनपंसद खिलाड़ियों पर होगी. 

जानें नंबर वन-1 पर कौनः
नीलामी से पहले टीमों के पर्स को लेकर तस्वीर सामने आ गई है. इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे ज्यादा रकम के साथ खिलाड़ियों पर बोली लगाने उतरेगी. लखनऊ के पास कुल 47.45 करोड़ रुपये होंगे. वहीं गुजरात टाइटंस का पर्स सबसे छोटा रहेगा. गुजरात की टीम महज 8.75 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में हिस्सा लेगी. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी 40 करोड़ रुपये से अधिक की रकम उपलब्ध रहेगी.

2027 ऑक्शन में टीमों का बजटः
लखनऊ सुपर जायंट्स- 47.45 करोड़  
कोलकाता नाइट राइडर्स- 41.65 करोड़ 
सनराइजर्स हैदराबाद- 40.15 करोड़ 
दिल्ली कैपिटल्स- 39.50 करोड़ 
मुंबई इंडियंस- 32.60 करोड़ 
चेन्नई सुपर किंग्स- 28.05 करोड़ 
राजस्थान रॉयल्स- 27.05 करोड़ 
पंजाब किंग्स- 18.60 करोड़ 
आरसीबी- 14.15 करोड़ 
गुजरात टाइटंस- 8.75 करोड़     

हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें