फुलेरा की सुबह वाली ट्रेन से जयपुर में बसे आशियाने तक, गुलाबी नगरी से जुड़ा रेनुका चौधरी का दिल का रिश्ता

बचपन से लेकर आज तक गुलाबी नगरी के बारें में बहुत कुछ सुना है और अब देख भी लिया . जयपुर के 299 वें साल पूरे होने पर मैं जयपुर से जुड़ा कुछ खास किस्सा लिख रही हूं . मेरा जन्म जयपुर के छोटे से शहर फुलेरा में हुआ है . जयपुर...बचपन में कभी शॉपिंग करने आते तो कभी मम्मी के साथ हॉस्पिटल आना तो कभी नाना के घर आना, उस समय किसी छोटी खुशी से कम नहीं था. जब थोड़े बड़े हुए तो कॉलेज जयपुर से की...जॉब की शुरूआत की . ऐसे में जयपुर शहर से मेरा खास लगाव है. हर रोज फुलेरा जंक्शन से सुबह 7 बजे ट्रेन पकड़ना...शाम में ऑफिस से निकलते ही फिर ट्रेन पकड़ना . 

तब से जयपुर मेरे लिए एक रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका था, अब तो मैं जयपुर में रहने लगी हूं. सुबह जल्दी उठकर चाय के लिए दूध लाना, तो कभी सब्जी खरीदना. सड़कों पर सन्नाटा और सिर्फ फल-सब्जियों के ठेले लगाते लोग नजर आते. शहर में सुबह-सुबह यह देखकर बड़ा अच्छा सा लगता है. फिर दिमाग गांव की सुबह और शहर की सुबह की तुलना करने लगता है. लेकिन अब तो घर जाते है तो लगता है कि जल्दी से जल्दी जयपुर ही चले . यह मुझे अभी दिवाली पर महसूस हुआ . 

जब मैं रोजाना ट्रेन में सफर करती थीं तो हर दिन अलग-अलग लोगों से मिलना और सभी की जुबान से एक ही बात सुनना- जयपुर जैसा सुकून कहीं नहीं है. जयपुर के बाहर कहीं भी घूमने जाते है तो लोग पूछते है कहां से हो...जयपुर से...तो फिर क्या उनके मुंह से सिर्फ गुलाबी नगरी की तारीफ सुनने को मिलती है. इतना ही नहीं इस शहर में गंदगी भी देखी है, ट्रैफिक की बड़ी समस्या है . लेकिन फिर बहुत प्यारा है हमारा जयपुर .

हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें