जयपुर सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि मेरी जिंदगी का एक खूबसूरत हिस्सा है, मेरा जन्म जयपुर में ही हुआ और मेरी पढ़ाई-लिखाई से लेकर बचपन की लगभग हर याद इसी शहर से जुड़ी हुई है, यहां की गलियां, बाजार और लोगों का अपनापन मेरे दिल के बहुत करीब है.
जयपुर में घूमने की बात हो तो वर्ल्ड ट्रेड पार्क (WTP) का नाम सबसे पहले आता है, दोस्तों के साथ वहां जाना, शॉपिंग करना, मूवी देखना और कुछ अच्छा खाना, ये सब अपने आप में एक अलग ही मजा है, कॉलेज के दिनों में दोस्तों के साथ मस्ती करना, कभी क्लास के बाद घूमने निकल जाना और छोटी-छोटी बातों पर हंसते रहना, ये सारी यादें आज भी चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं.
जयपुर के खाने की बात ही कुछ अलग है, यहां की गरमा-गरम प्याज की कचौरी, दाल बाटी चूरमा और घेवर मुझे बहुत पसंद हैं, दोस्तों के साथ कुछ खाने निकल जाना और फिर घंटों बातें करना, जयपुर में बिताए ऐसे पल हमेशा याद रहते हैं|गोविंद देव जी मंदिर जाना भी मुझे बहुत अच्छा लगता है, खासकर सुबह की आरती का अनुभव बहुत सुंदर होता है.
सुबह-सुबह जल्दी उठकर भागते हुए दर्शन करने जाना और मन में यही डर रहना कि कहीं पट बंद न हो जाएं, एक अलग ही अनुभव है, दर्शन के बाद हवा महल के बाहर फोटो लेना,मेरे लिए जयपुर सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि मेरा बचपन, मेरी दोस्ती, मेरी पढ़ाई और मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत यादों का हिस्सा है. शायद इसी वजह से दुनिया में कहीं भी चली जाऊं, जयपुर हमेशा मेरे दिल के सबसे करीब रहेगा.