RIC में जनपक्ष-2 मोजो फंडिंग प्रोग्राम, पूर्व विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी बोले- आज की पत्रकारिता और पुरानी पत्रकारिता में रात दिन का फर्क

जयपुर : डॉ.सहदेव चौधरी फाउंडेशन की तरफ से जनपक्ष-2 मोजो फंडिंग प्रोग्राम RIC आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर  पूर्व विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने कहा कि आज की पत्रकारिता और पुरानी पत्रकारिता में रात दिन का फर्क है. 2014 में देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है.

अब जेन जी मौजूदा सियासत में बदलाव कर रही है. आज देश में IT के सारे एक्सपर्ट साउथ के हैं. राजस्थान में तो आईटी क्रांति बहुत देर से आई. मैंने एजुकेशन मंत्री रहते हुए राजस्थान में कंप्यूटर कोर्स शुरू किया. मोजो पत्रकारिता की उपयोगिता तब होगी जब सरकार की नीतियों में उनका दखल होगा.

डॉ.सहदेव चौधरी फाउंडेशन की तरफ से जनपक्ष-2 मोजो फंडिंग प्रोग्राम 
-पूर्व विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी का संबोधन
-कहा-'आज की पत्रकारिता और पुरानी पत्रकारिता में रात दिन का फर्क'
-'2014 में देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आया'
-'अब जेन जी मौजूदा सियासत में बदलाव कर रही'
-'आज देश में IT के सारे एक्सपर्ट साउथ के हैं'
-'राजस्थान में तो आईटी क्रांति बहुत देर से आई'
-'मैंने एजुकेशन मंत्री रहते हुए राजस्थान में कंप्यूटर कोर्स शुरू किया'
-'मोजो पत्रकारिता की उपयोगिता तब होगी जब सरकार की नीतियों में उनका दखल होगा'