जयपुर : डॉ.सहदेव चौधरी फाउंडेशन की तरफ से जनपक्ष-2 मोजो फंडिंग प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है. प्रोग्राम में राजवीर सिंह ने गांधी और पत्रकारिता विषय पर अपना संबोधन दिया. राजस्थानी भाषा में राजवीर सिंह ने दिया अपना संबोधन दिया.
उन्होंने कहा कि पत्रकार की आज निष्ठा केवल पाठकों के प्रति होनी चाहिए. गांधी जी का देश की आजादी में अतुल्य योगदान था. आज की पीढ़ी को महात्मा गांधी से प्रेरणा लेनी चाहिए. हरिजन अखबार में गांधी ने खूब लेख लिखे थे.
आजादी की लड़ाई के दौरान कई अखबार निकलते थे.पत्रकारों ने अपनी कलम से भी लोगों की आजादी की लड़ाई के लिए प्रेरित किया था. अजमेर से एक न्यूज पेपर निकलता था. यह पेपर गांधी के विचारों से पूरी तरह लबरेज था.