राजस्थान के मौसम को लेकर बड़ी खबर, पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र, अजमेर संभाग में बारिश की संभावना

राजस्थान के मौसम को लेकर बड़ी खबर, पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र, अजमेर संभाग में बारिश की संभावना

जयपुरः प्रदेश के मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई है. पूर्वी भारत के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है. उत्तरी ओडिशा, झारखंड, उ.प. पश्चिम बंगाल के ऊपर अवस्थित मानसून ट्रफ लाइन आज अमृतसर, निजामाबाद व कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है. इसके चलते पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 24-26 अगस्त को साथ ही कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.  

इस दौरान उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है. इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है.