जयपुरः राजस्थान के मौसम से जुड़ा ताजा अपडेट आई है. झारखंड के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है. मानसून ट्रफ लाइन जम्मू-देहरादून वैकोम दबाव क्षेत्र से होकर गुजर रही है. पूर्वी राजस्थान के कोटा,भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 48 घंटे तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. उदयपुर,अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश की संभावना है
27 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में भी पुनः बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है. हालांकि,कोटा संभाग के कुछ भागों में 27-28 अगस्त को हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर,बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है.