भारतीय सेना को मिला नया सेनापति, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे देश के अगले आर्मी चीफ

भारतीय सेना को मिला नया सेनापति, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे देश के अगले आर्मी चीफ

जयपुर: भारतीय सेना को नया सेनापति मिला. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ देश के अगले आर्मी चीफ होंगे. केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को नया थल सेनाध्यक्ष नियुक्त किया. 30 जून 2026 से भारतीय सेना की कमान संभालेंगे. मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यभार लेंगे. 

करीब 40 साल का सैन्य अनुभव: 
धीरज सेठ वर्तमान में सेना के वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ हैं. 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशंड हुए थे, करीब 40 साल का सैन्य अनुभव है. जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंसर्जेंसी ऑपरेशन और स्ट्राइक कोर की कमान कर चुके है. सेठ सेना के आधुनिकीकरण और नई युद्ध तकनीकों के बड़े समर्थक माने जाते हैं. धीरज सेठ के नेतृत्व में भारतीय सेना के आधुनिकीकरण को नई गति मिलने की उम्मीद है.

नए आर्मी चीफ धीरज सेठ का राजस्थान से रहा खास जुड़ाव : 
नए आर्मी चीफ धीरज सेठ का राजस्थान से खास जुड़ाव रहा. धीरज सेठ साउथ वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं. जयपुर में साउथ वेस्टर्न कमांड का मुख्यालय है. 1 नवंबर 2023 से 30 जून 2024 तक धीरज सेठ ने कार्यभार संभाला था. साउथ वेस्टर्न कमांड की अगुवाई करते समय उनका कार्यकाल यादगार रहा.