जयपुरः "गांवों की सरकार" की लॉटरी आज होगी. 457 पंचायत समिति प्रधानों की लॉटरी निकलेगी. SC के 79, ST के 93 और OBC के लिए करीब 56 पद आरक्षित होंगे. पंचायत समितिवार जिलों में आरक्षण तय होगा. 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण नहीं हो सकता.
OBC के प्रधान पदों में कुछ फेरबदल हो सकता है. 228 से 229 प्रधानों के पद ओपन कैटेगरी में रहेंगे. पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण लागू. जनप्रतिनिधियों में से 77 हजार से ज्यादा महिला चुनी जाएंगी. हर कैटेगरी में 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे.