जयपुरः ज्योतिष, भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास के अनुसार 11 जून 2026, गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण है. मेष, वृषभ और मिथुन समेत 12 राशि वालों के लिए आज क्या खुशखबरी है? जानिए आज का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आमदनी बढ़ने के आसार हैं. अगर आप करियर को लेकर चिंतित थे तो आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. उच्च अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे. पहले शुरू किया गया कोई कार्य पूरा हो सकता है. आप जीवनसाथी की मदद करेंगे, जिससे आपसी रिश्ता और मजबूत होगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है. कारोबार में आपको कोई गुप्त योजना बनानी होगी और उसे किसी से साझा करने से बचें, वरना रुकावटें आ सकती हैं. शेयर बाजार या सट्टेबाजी में पैसा लगाना नुकसानदायक हो सकता है. आज आप बच्चों के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे और तनाव भी कम होगा. विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. अगर आपने भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाई हैं तो उनके सफल होने के आसार हैं. किसी भी नए काम की शुरुआत में किस्मत आपका साथ देगी और अच्छा लाभ हो सकता है. जीवनसाथी से चल रहे विवाद को बातचीत से सुलझाना बेहतर रहेगा. आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें. किसी को उधार देने से बचें. वापसी की उम्मीद कम है. नौकरीपेशा जातकों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं. अगर आप अपने काम को लेकर किसी उलझन में हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें. फायदा होगा. अधूरा काम भी आज पूरा हो सकता है. भाई-बहनों से मदद की जरूरत पड़ी तो वह आसानी से मिल जाएगी. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है. बढ़ते खर्चों पर आपको ध्यान देना होगा, वरना परेशानी हो सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. अगर आपके मन में बिजनेस से जुड़ी कोई योजना है तो उस पर तुरंत काम शुरू करें. पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और आप अच्छा निवेश भी कर सकते हैं. बैंकिंग से जुड़े लोग कहीं निवेश कर सकते हैं. एक से ज्यादा जगह से आय हो सकती है. किसी भी फैसले में समझदारी से आगे बढ़ें, वरना बाद में दिक्कत हो सकती है.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज सेहत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. इसलिए अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें. कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, जिससे मन खुश रहेगा. कोई दूर का रिश्तेदार मिलने आ सकता है. यात्रा करते समय जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें. किसी नए काम में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें. बेवजह की बातों से दूर रहने में ही भलाई है.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है. खासकर आपको कारोबार में लाभ होगा. अगर कोई काम अटक रहा था तो वह आज पूरा हो सकता है. इससे आपको राहत महसूस होगी. आप दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं. पहले से शुरू की गईं योजनाएं अब तेजी पकड़ सकती हैं. किसी के बहकावेमें आकर निवेश करने से बचें. धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी सक्रिय भागीदारी रहेगी. अगर किसी काम में परेशानी हो तो बड़ों या अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें.
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के जातक शिक्षा और धार्मिक कार्यों में बेहतर करेंगे. आज आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से हो सकती है, जो आपको भविष्य में फायदा दिला सकते हैं. छात्र अगर पढ़ाई में पूरा ध्यान लगाएंगे और फिजूल के कामों से दूरी बनाएंगे तो सफलता मिल सकती है. परिवार के साथ आप किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. किसी नई योजना में निवेश कर सकते हैं. संतान की ओर से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है. आज जरूरी कार्यों को पहले निपट लें. वरना बेकार के कामों में समय जाया हो सकता है. सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो तो उसे नजरअंदाज न करें. किसी दोस्त से अच्छी खबर मिल सकती है. छात्र आज दोस्तों के साथ मस्ती में समय बिता सकते हैं. नौकरीपेशा जातक आज विवाद से बचें. आप दूसरों की मदद करेंगे, लेकिन पुरानी गलती से सीख लेना जरूरी होगा.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है. ऑफिस में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं. पार्टनरशिप में काम करने में लाभ हो सकता है, लेकिन हर चीज पहले से जांच लें. व्यापार करने वालों को लाभ के अच्छे मौके मिल सकते हैं. घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशहाल रहेगा. मान-सम्मान बढ़ेगा और आत्मविश्वास भी मजबूत होगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई शुरुआत करने के लिए अच्छा है. अचानक धन मिलने से आप खुश हो जाएंगे. प्रॉपर्टी का काम करने वालों को बड़े निवेश से फायदा मिलेगा. परिवार में शांति रहेगी. अगर किसी से अनबन चल रही थी तो आज वह खत्म हो सकती है. आज आप जीवनसाथी के लिए तोहफा लेकर जा सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें. योग और व्यायाम जरूर करें.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा. उनकी मदद से आपके काम पूरे होंगे. आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ है. किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको अपेक्षित सफलता मिल सकती है. आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी जिससे आप लोगों को दिल जीत लेंगे. किसी दोस्त की मदद से रुका काम पूरा होगा. परिवार में साथी की बात मानने से रिश्ते मधुर रहेंगे. विरोधियों से सावधान रहें, वे परेशान कर सकते हैं. दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें.