जयपुरः शहरी निकाय चुनाव के लिए कल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसूचना जारी होगी. जयपुर में जयपुर नगर निगम सहित 19 निकायों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी. सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल होगा.
जयपुर नगर निगम में डेढ़ सौ वार्डों के लिए 15 नामांकन केंद्र बनाए गए. प्रत्येक 10 वार्डों के लिए एक नामांकन केंद्र बनाया गया. नामांकन पत्र के साथ प्रत्याशियों को शपथ पत्र पेश करना होगा. शपथ पत्र में प्रत्याशी की संपत्ति, शिक्षा एवं मुकदमें की जानकारी होगी.