RCDF के आंकड़ों पर अमूल का दावा मजबूत ! राजस्थान में उत्पादित 80 % से अधिक दूग्ध पर असंगठित क्षेत्र का कब्जा

RCDF के आंकड़ों पर अमूल का दावा मजबूत ! राजस्थान में उत्पादित 80 % से अधिक दूग्ध पर असंगठित क्षेत्र का कब्जा

जयपुर : RCDF के आंकड़ों पर अमूल का दावा मजबूत है. राजस्थान में उत्पादित 80 % से अधिक दूग्ध पर असंगठित क्षेत्र का कब्जा है. RCDF के माध्यम से मात्र 20 प्रतिशत दुग्ध का ही संकलन है. कल हाईकोर्ट में दुग्ध की गुणवत्ता के मामले में RCDF ने जवाब पेश किया है. 

उधर इसी दावे के साथ अमूल की राजस्थान में एंट्री हो रही है. मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी एक्ट के माध्यम से अमूल की एंट्री हो रही है. असंगठित क्षेत्र के माध्यम से संकलित दुग्ध को संगठित क्षेत्र के माध्यम से बाजार तक पहुंचाने का दावा है. 

दावा सच हुआ तो सहकारिता को बढ़ावा मिलेगा साथ ही दुग्ध उत्पादकों को सही दाम मिलेगा. लेकिन डेयरी संघ प्रदेश में अमूल की एंट्री का विरोध कर रहा है ? अमूल की इस एंट्री से बाजार में प्रतिस्पर्धा बढे़गी या टकराव होगा ?