बीकानेरः बीकानेर में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है. ACB ने 80 लाख से अधिक की रकम पकड़ी है. ACB टीम ने लूणकरणसर में आरोपी को बस से उतारा. जुगल किशोर विश्नोई और उसके रिश्तेदार पर आरोप है. नकली खाद बीज पर हो रही कार्रवाई के बाद जुगल नामक व्यक्ति उगाही कर रहा था.
जबकि सरकार कृषकों के हित के लिए करती छापों की कार्रवाई. मामला एक गुजरात की कंपनी से जुड़ा भी बताया जा रहा है. भनक लगी तो ACB टीम एक्शन में आई. Add.SP आशीष कुमार मौके पर मौजूद है. ACB DG गोविंद गुप्ता के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया.