बांसवाड़ा में ACB की बड़ी ट्रैप कार्रवाई, वरिष्ठ सहायक योगेन्द्र सिंह भाटी 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बांसवाड़ा में ACB की बड़ी ट्रैप कार्रवाई, वरिष्ठ सहायक योगेन्द्र सिंह भाटी 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर: बांसवाड़ा में ACB ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई की. तहसील कार्यालय बागीदौरा में ACB ने बड़ी कार्रवाई की. वरिष्ठ सहायक योगेन्द्र सिंह भाटी 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. 
रिश्वत की राशि लेने वाले दो दलाल रतनसिंह और विठ्ठल भी गिरफ्तार किए. 

दो रजिस्ट्री पत्रावलियों के रजिस्टर्ड मॉर्टगेज के लिए रिश्वत मांगी थी. पहले 5 हजार मांगे, बातचीत के बाद 4 हजार में सौदा हुआ. योगेन्द्र सिंह ने रिश्वत की राशि दलाल रतनसिंह के जरिए विठ्ठल को दिलाई. ACB टीम ने रिश्वत राशि बरामद कर तीनों को रंगे हाथों दबोचा है. DIG डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई हुई.

बांसवाड़ा में ACB की बड़ी ट्रैप कार्रवाई: 
-तहसील कार्यालय बागीदौरा में ACB की बड़ी कार्रवाई
-वरिष्ठ सहायक योगेन्द्र सिंह भाटी 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
-रिश्वत की राशि लेने वाले दो दलाल रतनसिंह और विठ्ठल भी गिरफ्तार
-दो रजिस्ट्री पत्रावलियों के रजिस्टर्ड मॉर्टगेज के लिए मांगी थी रिश्वत
-पहले 5 हजार मांगे, बातचीत के बाद 4 हजार में हुआ सौदा
-योगेन्द्र सिंह ने रिश्वत की राशि दलाल रतनसिंह के जरिए विठ्ठल को दिलाई
-ACB टीम ने रिश्वत राशि बरामद कर तीनों को रंगे हाथों दबोचा
-DIG डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में हुई कार्रवाई