जोधपुर अग्निकांड से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर, अग्निकांड में झुलसे 13 में से 6 पीड़ितों को किया जा रहा जयपुर शिफ्ट

जोधपुर अग्निकांड से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर, अग्निकांड में झुलसे 13 में से 6 पीड़ितों को किया जा रहा जयपुर शिफ्ट

जयपुर: जोधपुर अग्निकांड से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है. अग्निकांड में झुलसे 13 में से 6 पीड़ितों को जयपुर शिफ्ट किया जा रहा है. बेहतर ट्रीटमेंट के लिए एसएमएस अस्पताल में शिफ्ट करने की  प्लानिंग चल रही है.

पीड़ितों की शिफ्टिंग को लेकर चिकित्सा शिक्षा विभाग और जोधपुर जिला प्रशासन सक्रिय है. PHS गायत्री राठौड़ और जोधपुर कलेक्टर आलोक रंजन खुद मॉनिटरिंग कर रहे है. ग्रीन कॉरिडोर बनाने से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की. साथ ही एसएमएस अस्पताल प्रशासन को भी अलर्ट किया गया.

आपको बता दें कि बासनी इलाके की केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई. हादसे में झुलसे सभी 13 लोगों का इलाज जारी है. महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में सभी घायल भर्ती हैं. मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बी.एस. जोधा खुद मॉनिटरिंग कर रहे है. जिला कलेक्टर आलोक रंजन भी लगातार अपडेट ले रहे है. 

प्रशासनिक अधिकारी एक-एक मरीज की स्थिति की जानकारी ले रहे है. घायलों के इलाज और व्यवस्थाओं को लेकर महात्मा गांधी अस्पताल प्रशासन अलर्ट जारी है. उप अधीक्षक डॉ. विजय वर्मा की देखरेख में इलाज चल रहा है.

महात्मा गांधी अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. फतेह सिंह ने व्यवस्थाएं की. मरीजों के परिजनों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया. देवाराम, पत्ताराम और अश्फाक अहमद अलग-अलग शिफ्ट में तैनात है. जानकारी और मदद के लिए हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है. परिजनों से अपील-किसी भी सहायता के लिए निर्धारित नंबरों पर संपर्क करें.