फिरोजपुर में सीमा पार ड्रग्स तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 44 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

फिरोजपुर में सीमा पार ड्रग्स तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 44 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

फिरोजपुरः फिरोजपुर में सीमा पार ड्रग्स तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम की गई है. काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर और BSF ने संयुक्त कार्रवाई की है. गांव गजनीवाला के खेतों में CASO के दौरान बड़ी बरामदगी की गई. 44.5 किलो हेरोइन और 3 किलो आइस ड्रग बरामद की गई.      

कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है. खास इनपुट के आधार पर संयुक्त कार्रवाई की गई थी. NDPS एक्ट के तहत फाजिल्का के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में केस दर्ज किया गया. सीमा पार ड्रग्स नेटवर्क के आगे-पीछे के लिंक खंगालने में जांच एजेंसियां जुटीं है. तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में एजेंसियां जुटी है. ड्रग्स तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.