जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किसानों को बड़ी राहत दी है. गेहूं खरीद अवधि 19 जून 2026 तक बढ़ाई गई है. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए आदेश जारी किए हैं. जिन पंजीकृत किसानों का गेहूं अब तक नहीं बिक पाया, वे 19 जून तक MSP पर बिक्री कर सकेंगे. किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने संवेदनशील निर्णय लिया.
गेहूं खरीद लक्ष्य 23.50 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 28.50 लाख मीट्रिक टन किया गया है. प्रदेश में अब तक 3 लाख से अधिक किसानों से 25.90 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की. किसानों को 2585 रु. प्रति क्विंटल MSP के साथ 150 रु.प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जा रहा है. किसानों को कुल 2735 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान सुनिश्चित राज्य सरकार कर रही है.
मुख्यमंत्री के निर्णय से राजस्थान गेहूं का सर्वाधिक मूल्य देने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल है. खरीद अवधि बढ़ने से किसानों को अपनी उपज उचित मूल्य पर बेचने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान समृद्ध होगा तभी देश समृद्ध होगा. प्रधानमंत्री मोदी की सोच के अनुरूप डबल इंजन सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है.
किसानों की फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. खरीद प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने पर विशेष जोर दिया. कृषि क्षेत्र को अधिक सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्यरत हैं. संबंधित एजेंसियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप खरीद कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं.
खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के आदेश है. गेहूं खरीद अभियान को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने पर जोर हैं. उपार्जित गेहूं के सुरक्षित भंडारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार किसान हितों की रक्षा और कृषि समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं.