
सलूम्बर: उदयपुर-बांसवाड़ा मेगा हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. पलोदड़ा पुलिस चौकी के पास दो कारों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए. हादसा करीब 11 बजे ओवरटेक के प्रयास में हुआ.
हादसे में नेवातलाई निवासी नरेश और ओबरी निवासी आशीष की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सलूम्बर एसपी विशनाराम विश्नोई समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस की तत्परता से कई लोगों की जान बचाई जा सकी.