जोधपुर : नगर निगम की सियासत में भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी को बड़ी सफलता मिली है. 7 निर्दलीयों के साथ आने से भाजपा की ताकत बढ़ी है. संगठन और स्थानीय समीकरण साधने में सैनी सफल रहे हैं.
भाजपा के बोर्ड गठन की तस्वीर और मजबूत हुई है. राज्य मंत्री ओंकार सिंह लखावत भी मौजूद रहे हैं. भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल की मौजूदगी में बड़ा घटनाक्रम हुआ है. चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल भी साथ रहे. सह प्रभारी किशोर सिंह भी पूरे घटनाक्रम के साक्षी बने.
विशाल सांखला से लेकर स्वरूप सिंह तक सात पार्षद भाजपा में. निर्दलीयों के भाजपा में आने से नगर निगम की फिजा बदली है. अब बोर्ड गठन को लेकर सियासी गणित पर सबकी नजर है. भूपेंद्र सैनी के राजनीतिक प्रबंधन की चर्चा तेज हैं.