Muzaffarpur Hospital Fire: बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण अग्निकांड, अस्पताल के ICU में लगी आग... 7 लोगों की मौत

Muzaffarpur Hospital Fire: बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण अग्निकांड, अस्पताल के ICU में लगी आग... 7 लोगों की मौत

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण अग्निकांड हुआ है. मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में आग लग गई. अस्पताल के ICU में आग लगने से 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. ICU से 20 मरीजों का रेस्क्यू किया गया है. रेस्क्यू किए गए कई मरीजों की हालत गंभीर है. 

अस्पताल में मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. तड़के 3 बजे अस्पताल में आग लगी. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. मुजफ्फरपुर DM और SP मौके पर मौजूद है मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है.