नई दिल्ली : केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के निवास पर हो रही बैठक खत्म हो गई है. बैठक के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि दशकों से अटकी योजनाओं पर गति से काम हो रहा है. राजस्थान में यमुना के पानी को लेकर लंबे समय से मांगी थी. जल्द ही इसको लेकर MoU साइन होंगे. राजस्थान-हरियाणा-दिल्ली को कैसे पानी मिले, इसको लेकर चर्चा हुई है.
इससे किसानों, उद्योगों, लोगों को फायदा मिलेगा. पीएम मोदी के नेतृत्व में ऐसे सभी मसलों का देश में समाधान हो रहा है. सभी राज्यों में जल के आपसी विवादों का निराकरण पूरे देश में हो रहा है. चाहे वो राजस्थान-मध्य प्रदेश हो या फिर हरियाणा-राजस्थान हो या हिमाचल-उत्तराखंड,हरियाणा,उत्तर प्रदेश दिल्ली हो नई योजनाएं बन रही और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विवादों का हल हो रहा है.
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को मैं धन्यवाद देता हूं कि राजस्थान में यमुना के पानी की मांग लंबे समय से हो रही है. आज बैठ कर परियोजना को आगे बढ़ाया गया है. जल्द ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में MoU होगा. आने वाले समय पर में MoU होने वाला है उस पर काम करेंगे. राजस्थान में पानी की कमी और आवश्यकता है, इसमें राजस्थान के हिस्से का पानी मिलेगा.
इस तरह के मामलों का प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार समाधान हो रहा आने वाले समय में जल प्रबंधन को लेकर हर किसान और जनता को फायदा मिलेगा. विकसित भारत 2047 के लिए यह सब आवश्यक है और पूरा भी होगा. वहीं इससे पहले केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि कैनाल से नहीं ले जाकर पाइप लाइन से पानी लाया जाएगा. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज के समय में जल ही जीवन है. हरियाणा-दिल्ली और राजस्थान को पानी मिलेगा.