Weather Update: राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव, अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार

राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव हो गया है, अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार हैं. पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में भारी बारिश के आसार हैं.
विस्तार में

जयपुर : राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव हो गया है, अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार हैं. पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में भारी बारिश के आसार हैं.

7 से 10 अगस्त के बीच कई इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है. कोटा और उदयपुर संभाग में कल से 9 अगस्त तक अतिभारी बारिश का अलर्ट है. पश्चिमी राजस्थान में भी कल से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी.

बीते 24 घंटे में भरतपुर सबसे ज्यादा भीगा, कुम्हेर में 141 मिमी बारिश दर्ज हुई. आज जयपुर-भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं. 15 अगस्त के बाद राज्य में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने की संभावना है.