नई दिल्ली : मानसून को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आयी है. मानसून का ब्रेक लगातार 12वें दिन भी जारी है. 30 प्रमुख राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में से 19 में 18 जून तक सामान्य से कम बारिश हुई है.
देश में अभी तक औसत वर्षा सामान्य से 38% कम रही है. जबकि देश के 7 राज्यों में 60% से अधिक वर्षा घाटा हुआ है. हालांकि राजस्थान में 55% अधिक बारिश दर्ज हुई है. मौसम विभाग के अनुसार 4-5 दिनों में देश के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ सकता है.
18 जून तक के आंकड़ों के अनुसार सबसे खराब स्थिति मेघालय की है. वहां 86% कम बारिश हुई है, दूसरे नंबर पर गुजरात में 79% वर्षा घाटा है. सिर्फ राजस्थान, हरियाणा और लद्दाख में ही अभी तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है.