राजस्थान में मानसून मेहरबान, अगले दो दिन पूर्वी राजस्थान समेत कई जिलों में अलर्ट, भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मानसून मेहरबान, अगले दो दिन पूर्वी राजस्थान समेत कई जिलों में अलर्ट, भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट

जयपुर: राजस्थान में मानसून मेहरबान है. अगले दो दिन पूर्वी राजस्थान समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया. भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया. राज्य के पूर्वी भागों में मेघगर्जन के साथ कई जगहों पर भारी वर्षा हुई. जयपुर में बीते 24 घंटे में एक इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई. 15 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. 
मानसून ट्रफ लाइन श्रीगंगानगर, दिल्ली से होकर गुजर रही. ऐसे में आगामी एक सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहेगा.

वहीं बात की जाएं इस बार मानसून की, तो सीजन में देशभर में अभी तक 11% कम बारिश हुई. देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के असामान्य पैटर्न से भारी चिंता बढ़ी. जून-जुलाई और अगस्त का एक हफ्ता बीतने पर भी सूखा है. राजस्थान,मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित 14 राज्यों में बारिश की भारी कमी है. 

देश में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई. अगले 10 दिनों में अच्छी बारिश न होने पर संकट गहराएगा.फसलों का उत्पादन गिरने से खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण आजीविका प्रभावित हुई. असम,केरल और गुजरात जैसे राज्यों में भी समग्र वर्षा कम है. कम समय में तीव्र बारिश और सूखे का लंबा अंतराल बढ़ा. मानसून की बारिश का असामान्य वितरण के कारण ऐसे हालात बने.