जयपुरः प्रदेश में मानसून मेहरबान नजर आ रहा है. अगले दो दिन पूर्वी राजस्थान समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग ने भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजधानी जयपुर में आज बारिश ने सुबह का स्वागत किया.
शहरभर में हल्की से तेज बारिश से मौसम खुशनुमा हुआ. राज्य के पूर्वी भागों में मेघगर्जन के साथ कई जगहों पर बारिश हुई. लेकिन 15 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. मानसून ट्रफ लाइन श्रीगंगानगर, दिल्ली से होकर गुजर रही है. ऐसे में आगामी एक सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहेगा.