जयपुरः प्रदेश में मानसून सुपर एक्टिव हो गया है. आज जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभाग और शेखावाटी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश के आसार है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने संभावना जताई है. 9 अगस्त को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी.
10 से 12 अगस्त के बीच दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश की रफ्तार बढ़ेगी. कई इलाकों में मध्यम तो कहीं-कहीं भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है. जोधपुर-बाड़मेर और बीकानेर के सीमावर्ती इलाकों को छोड़कर पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश के आसार है. 14 अगस्त से पश्चिमी और 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी के संकेत है.