जयपुर: राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होकर आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. दोनों दिन विधानसभा में विपक्ष का हंगामा हुआ, जिसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई. स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि अनुपूरक अनुदान की मांग है.
कांग्रेस विधायकों को अपनी सीट पर बैठना चाहिए. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार नहीं सुन रही जनता की. हम जनता की बात सदन में उठा रहे है. आपको बता दें संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने सदन में विधेयक रखा. समान नागरिक संहिता विधेयक सदन के पटल पर रखा. UCC सदन के पटल पर आया. UCC बिल को सदन की मेज पर रखा गया. कांग्रेस विधायक नारेबाजी लगातार कर रहे है.
उत्तराखंड की तरह राजस्थान में भी UCC बिल लाया गया. संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने UCC बिल को सदन में पुरस्थापित किया. इससे पहले शिक्षा मंत्री के खिलाफ सदन में नारेबाजी हुई. कांग्रेसी विधायकों ने नारेबाजी की. शोरगुल के बीच मंत्रियों ने अधिसूचनाएं सदन में रखी. स्पीकर ने विपक्ष से कहा कि राजस्थान की जनता आपको देख रही है. आप वह काम नहीं कर रहे. जिसके लिए आपको चुना गया.
शून्यकाल में कांग्रेस विधायक भाग नहीं ले रहे है. मनोज न्यांगली ने मामला उठाया. यमुना जल समझौते को लेकर कहा कि बसपा विधायक ने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान की मांग उठाई. मनोज न्यांगली ने 20 गुना मुआवजा देने की मांग की. मनोज न्यांगली ने कहा कि किसान की भूमि नहीं हड़पने देंगे.