सावन में जोर पकड़ेगा मानसून... आज 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आगामी 4 दिन पूर्व के साथ दक्षिण व पश्चिमी जिले होंगे तर

सावन में जोर पकड़ेगा मानसून... आज 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आगामी 4 दिन पूर्व के साथ दक्षिण व पश्चिमी जिले होंगे तर

जयपुरः सावन में मानसून  जोर पकड़ेगा. आज 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आगामी 4 दिन पूर्व के साथ दक्षिण व पश्चिमी जिले तर होंगे. हिमालय से लेकर मैदानी क्षेत्रों के राज्यों में लगातार बारिश जारी है. पूर्वी भारत के उपर बने अवदाब के असर से प्रदेश में मानसून सक्रिय है. बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर और उदयपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.      

अगले 24 घंटे में मध्य भारत, उत्तर भारत और पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, सिक्किम व पूर्वोतर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.