भीलवाड़ाः भीलवाड़ा के सहाड़ा में बड़ी घटना हुई. पीहर आई मां की खुशियां मातम में बदल गई. मोखमपुरा गांव में दर्दनाक हादसे से सन्नाटा पसर गया. मां के साथ सो रही दो मासूम बहनों को सर्प ने दंश मारा. सर्पदंश से 5 वर्षीय कृष्णा और 2 वर्षीय भावना की मौत हो गई. अलसुबह सर्प ने दोनों मासूम बहनों को शिकार बनाया.
परिजन दोनों बच्चियों को लेकर रायपुर अस्पताल पहुंचे. जहां भावना को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, कृष्णा को रैफर किया गया. भीलवाड़ा ले जाते समय रास्ते में कृष्णा ने भी दम तोड़ा दिया. दो मासूम बहनों की मौत से गांव में शोक की लहर छा गई है. पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंपे गए है.