जयपुर : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जयपुर दौरे पर हैं. मीडिया से बातचीत करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत BRICS को सहयोग और को ऑपरेटिव तरीके से आगे ले जाने के लिए इच्छुक है. BRICS में ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, रूस और भारत के साथ नए सदस्य देशों के जुड़ने से इसका दायरा और प्रभाव बढ़ा है. BRICS का वैश्विक व्यवस्था में बेहद महत्वपूर्ण स्थान है.
यह समूह केवल सदस्य देशों के लिए ही नहीं है. बल्कि ग्लोबल साउथ के देशों की आवाज को मजबूती से उठाने वाला मंच बन रहा है. अफ्रीका और प्रशांत क्षेत्र के छोटे-छोटे देशों सहित विकासशील देशों के मुद्दों को BRICS के मंच पर प्रमुखता से सामने लाया जा रहा है.भारत का प्रयास है कि इन देशों के साथ मिलकर सहयोग को और मजबूत किया जाए.
Gen Z से संवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि युवाओं और Gen Z के साथ संवाद को जरूरी है. युवाओं से लगातार संवाद किया जा रहा है. उनकी राय एवं विचारों को सुनना बेहद महत्वपूर्ण है. BRICS कार्यक्रम के दौरान दिल्ली से कुछ युवा जो पत्रकारिता में करियर बनाने के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं, उनके साथ जयपुर आए हैं.
इन युवाओं को BRICS का एक्सपोजर देने के साथ-साथ उन्हें यह समझने का अवसर भी मिल रहा है. केंद्र सरकार से किस तरह औपचारिक और नीतिगत मुद्दों पर बातचीत की जा सकती है. देश की आबादी का बड़ा हिस्सा युवा है. ऐसे में युवाओं के साथ लगातार जुड़ना और उनकी बात सुनना जरूरी है. पीएम मोदी के सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से संवाद का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार और समाज, दोनों के लिए युवाओं के साथ engagement बेहद महत्वपूर्ण है.