नई दिल्ली: पेट्रोल में इथेनाल की मिलावट को लेकर नितिन गडकरी का बयान सामने आया है. E20 से माइलेज पर असर पड़ा है, लेकिन पश्चिम एशिया संकट से सबक मिला है. भारत को भी परंपरागत ईंधन का विकल्प तलाश करने की जरूरत है.
इथेनाल पेट्रोल से सस्ता है, लेकिन ज्यादा मिलाने से माइलेज कम हो सकता है. पिछले 3 साल से पेट्रोल में इथेनाल की मात्रा 10% से बढ़ाकर 20% की गई है. पिछले साल राष्ट्रीय स्तर पर E20 ब्लेंड पेट्रोल लागू करने की घोषणा की है.
इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर बढ़-चढ़कर प्रचार किया जा रहा है, जिसका कोई सबूत नहीं है. अब तक इथेनाल मिश्रित पेट्रोल से वाहन बिगड़ने की कोई शिकायत नहीं है. नितिन गडकरी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री हैं.