पंचायत चुनाव को लेकर डोटासरा का बड़ा दावा, कहा- सरकार तानाशाही और बेईमानी की कोशिश करेगी, ED और इनकम टैक्स का डर दिखाने का भी लगाया आरोप

पंचायत चुनाव को लेकर डोटासरा का बड़ा दावा, कहा- सरकार तानाशाही और बेईमानी की कोशिश करेगी, ED और इनकम टैक्स का डर दिखाने का भी लगाया आरोप

जयपुरः पंचायत चुनाव को लेकर PCC चीफ डोटासरा ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही और बेईमानी की कोशिश करेगी. प्रशासन सरकार के साथ, लेकिन जनता कांग्रेस के साथ है. चुनाव कार्यक्रम को लेकर भी डोटासरा ने सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव में ज्यादा अंतर से खरीद-फरोख्त की गुंजाइश रहती है. 

ED और इनकम टैक्स का डर दिखाने का भी आरोप लगाया. मेरे यहां ED आने की चर्चा, सोन पापड़ी मंगवा ली. पंचायत चुनाव में भी पुलिस के दुरुपयोग की आशंका जताई. DGP ने पुलिस को राजनीति से दूर रखने का भरोसा दिया. 

निकाय चुनाव में पुलिस का इस्तेमाल कर कांग्रेस को डराया. कांग्रेस नेताओं के ठिकानों तक पुलिस पहुंचने का आरोप लगाया. झूठी FIR और नोटिस देकर दबाव बनाने का भी आरोप है. खाटूश्यामजी, दौसा और सिरोही में पुलिस अधिकारियों के तबादलों पर सवाल उठाए. DGP को एक-एक मामले की लिखित शिकायत देने का दावा है.