नई दिल्लीः अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता हुआ है. युद्ध समाप्ति समझौते पर अमेरिका और ईरान सहमत हुए. 19 जून को जेनेवा में शांति समझौते पर हस्ताक्षर होंगे. अमेरिका-ईरान समझौते के 14 बिंदुओं पर चर्चा हुई. युद्ध विराम और नए सैन्य संघर्ष नहीं शुरू करने पर सहमति. ईरान, लेबनान और अन्य सभी मोर्चों पर तत्काल युद्ध बंद होगा. भविष्य में नया युद्ध शुरू नहीं करने की अमेरिका और इजराइल गारंटी देंगे.
इजराइल की ओर से भी सुरक्षा गारंटी अमेरिका प्रदान करेगा. होर्मुज क्षेत्र से अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाई जाएगी. ईरानी जहाजों और समुद्री व्यापार पर लगी पाबंदियां समाप्त होंगी. 30 दिनों के भीतर पूरी तरह समुद्री व्यापार बहाल किया जाएगा. दोबारा होर्मुज स्ट्रेट खोला जाएगा. ईरान के अरबों डॉलर के फ्रीज्ड फंड जारी किए जाएंगे. शुरुआती चरण में फ्रीज्ड फंड का आधा हिस्सा जारी होगा.
ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. प्राइमरी और सेकंडरी दोनों प्रतिबंधों पर अमेरिका बातचीत करेगा. अमेरिका 30 दिनों में ईरान के आसपास सैन्य मौजूदगी कम करेगा. ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने की प्रतिबद्धता दोहराएगा, संवर्धित यूरेनियम पर वार्ता होगी. अमेरिका-ईरान की 60 दिन की अंतिम वार्ता में परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों में राहत और पुनर्निर्माण पर समझौते की कोशिश होगी.