जयपुर : किशनगढ़ एयरपोर्ट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आयी है. पाइपर आर्चर श्रेणी के ट्रेनी विमान की लैंडिंग हुई है. सुरक्षा के लिहाज से बजरी पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई. ट्रेनी विमान में सवार दोनों लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
उड़ान भरने के बाद ट्रेनी विमान का टायर डैमेज हुआ था. सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई थी. एयरपोर्ट प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर था. रेस्क्यू और फायर फाइटिंग टीम भी मौके पर अलर्ट थी. फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.
किशनगढ़ एयरपोर्ट से इस वक्त की बड़ी खबर
-पाइपर आर्चर श्रेणी के ट्रेनी विमान की हुई लैंडिंग
-ट्रेनी विमान में सवार दोनों लोग बताए जा रहे सुरक्षित
-उड़ान भरने के बाद ट्रेनी विमान का टायर हुआ था डैमेज
-सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर घोषित की गई थी फुल इमरजेंसी
-एयरपोर्ट प्रशासन और पुलिस प्रशासन था अलर्ट मोड पर
-रेस्क्यू और फायर फाइटिंग टीम भी मौके पर थी अलर्ट
-फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार