नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने कहा कि चेन्नई में 'बिग बैश लीग' का एक मैच होगा. पीएम मोदी ने 'बिग बैश लीग' मैच का ऐलान किया.
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से पीएम मोदी ने ऐलान किया. प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज के साथ मैच का ऐलान किया. पीएम मोदी ने कहा कि खेल दोनों देशों के संबंधों की मजबूत कड़ी है. क्रिकेट एक साझा जुनून है. भारत-ऑस्ट्रेलिया में खेलों का भविष्य उज्ज्वल है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "MCG में आकर किसी भी भारतीय के मन में दो भावनाएं एक साथ आती हैं. एक भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच और दूसरा ये एहसास कि दोनों देशों में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि एक साझा जुनून है, लेकिन आज यहां कोई लास्ट ऑवर का दबाव नहीं है. आज यहां केवल खेल की खुशी है.
हमारी मित्रता की गर्मजोशी है और भावी चैंपियन्स की ऊर्जा है. हमें अभी कबड्डी, ऑस्ट्रेेलियन फुटबॉल और क्रिकेट की दुनिया से जुड़े इन बच्चों से बातचीत करने का अवसर मिला. उनके जोश को देख कर लगा कि आज यहां बच्चों का एग्जिबिशन मैच नहीं है, भावी चैंपियन्स का ऑडिशन चल रहा है. उनके आत्मविश्वास और ऊर्जा से ये स्पष्ट है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया में खेलों का भविष्य बहुत उज्जवल है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब भी मुझे मेरे मित्र प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ से मिलने का अवसर मिला है, क्रिकेट हमारा नेचुरल कनेक्टिंग प्वाइंट रहा है. अहमदाबाद में हम साथ में स्टेडियम गए थे और आज यहां आकर मैं स्पोर्टिंग स्पिरिट महसूस कर रहा हूं. हमारे बीज स्टीव वॉ और लीजा स्थलेकर जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी मौजूद हैं. स्टीव वॉ की मेंटल टफनेस और लीजा स्थलेकर की ऑल राउंड एक्सिलेंस हमें याद दिलाते हैं कि चैंपियन बनने के लिए 'टैलेंट, टेम्परामेंट और टेनेसिटी', तीनों की आवश्यकता होती है.