न्यू सांगानेर रोड पर JDA कार्रवाई का विरोध, कल जेडीए की ओर से की जाएगी न्यू सांगानेर रोड पर कार्रवाई

न्यू सांगानेर रोड पर JDA कार्रवाई का विरोध, कल जेडीए की ओर से की जाएगी न्यू सांगानेर रोड पर कार्रवाई

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड पर JDA कार्रवाई का विरोध हो रहा है. कल जेडीए की ओर से न्यू सांगानेर रोड पर कार्रवाई की जाएगी. JDA कार्रवाई से पहले आज स्थानीय लोग और व्यापारी विरोध प्रदर्शन कर रहे है. टायर जलाकर कुछ देर तक रोड जाम किया गया. हालांकि पुलिस की ओर से यातायात सुचारू करवाया गया. कल जेडीए जोन-सी की ओर से कार्रवाई की जाएगी. 

हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट दोनों जगह व्यापारियों को राहत नहीं मिली. व्यापारी हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे. सुप्रीम कोर्ट ने भी व्यापारियों की याचिका खारिज की. इधर हाईकोर्ट में JDA ने 6 अक्टूबर को पालना रिपोर्ट पेश की. हाईकोर्ट ने 6 अगस्त को सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक 100 फीट रोड से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे. जेडीए ने 5 अक्टूबर से अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई शुरू की. एक दिन की कार्रवाई में सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाए थे. 

करीब 700 मीटर हिस्से से अतिक्रमण हटाया गया. हालांकि अभी जेडीए निगम की 124 आपत्तियां लंबित है. इनमें करीब 100 आपत्तिया नगर निगम क्षेत्राधिकार की है. आपत्तियों के निस्तारण के साथ ही शेष 1.7 KM अतिक्रमण हटाने की तैयारी है. इधर जेडीए ने आपत्ति निस्तारण के लिए हाईकोर्ट में 4 सप्ताह का समय मांगा है. मामले में दो सप्ताह बाद फिर राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. लेकिन सुनवाई से पहले भी JDA कल अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर रहा है.