देहरादून : पानी के प्रचंड वेग से बेली ब्रिज बह गया. चमोली के मलारी में तमकनाला उफान पर है, तेज बहाव में बेली ब्रिज बह गया. ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर हादसे के बाद आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है. तमकनाला के तेज जलप्रवाह में एक व्यक्ति और कैंपर वाहन बहने की सूचना है.
सूचना के बाद SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं है. तमकनाला हादसे के बाद राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है. मुख्यमंत्री धामी ने बेली ब्रिज बहने की घटना का तत्काल संज्ञान लिया. सीएम धामी ने राहत-बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं. संवेदनशील इलाकों में अलर्ट बढ़ाने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं.
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट:
प्रभावित गांवों में राशन और दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. तमकनाला हादसे के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं. मलारी क्षेत्र में हालात पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है. नीति घाटी में मौसम को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.