लालसोट में बारिश और अंधड़ ने जमकर मचाई तबाही, शहर की सड़कें व बाजार बने दरिया

लालसोट में बारिश और अंधड़ ने जमकर मचाई तबाही, शहर की सड़कें व बाजार बने दरिया

दौसा: दौसा के लालसोट में बारिश और अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई. शहर की सड़कें और बाजार दरिया बने. पहाड़ों का पानी पूरी रफ्तार से शहर के बाजारों से गुजरा. सैकड़ों की संख्या में पेड़ धराशायी हुए. अंधड़ में 100 से अधिक विद्युत पोल गिरने के साथ दर्जनों ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए. 

जगह-जगह विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत तंत्र चरमाया. शहर समेत पूरे ग्रामीण इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हुई. ऐसे में अब कल दोपहर बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना है.

लालसोट में अंधड़ के कारण महिला समेत दो लोगों की मौत हुई. बाढ़ देहलाल और रायमलपुरा गांव में घटनाएं हुई. बाढ़ देहलाल गांव में दीवार गिरने से महिला की मौत हुई. महिला लाडा देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. महिला का बेटा बद्रीलाल गंभीर घायल हुआ. रायमालपुरा गांव में टीन शेड के नीचे दबने से युवक घनश्याम मीणा की मौत हुई. विधायक रामबिलास मीणा भी हॉस्पिटल पहुंचे. मृतकों के परिवारों से घटना की जानकारी ली. 

दौसा के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में आज फिर मौसम का मिजाज बदला. मेघ गर्जना के साथ रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ. इससे पहले जमकर धूल भरी तेज हवाओं के साथ आंधी चली. लोगों को नौतपा की भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली. तापमान में गिरावट दर्ज की गई. आसमान से नौतपा में राहत की बारिश बरसी.