महाराष्ट्र में बारिश का कहर, राज्य में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी, जबकि 10 अन्य घायल

महाराष्ट्र में बारिश का कहर, राज्य में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी, जबकि 10 अन्य घायल

मुंबई: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है. राज्य में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 अन्य घायल हुए. करीब 100 मकान क्षतिग्रस्त और बाढ़ के कारण सैकड़ों लोग बेघर हुए. महाराष्ट्र के तटीय और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश हुई. लगातार बारिश के चलते राज्य की कई नदियां उफान पर है. आपको बता दें कि मुंबई में बारिश की वजह से  आज भी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. भारी बारिश के चलते नगर निगम ने फैसला लिया. ठाणे, पालघर और नासिक के स्कूल-कॉलेजों को भी बंद रखने का निर्णय लिया है. स्थिति में सुधार न हुआ तो संभव है कल भी विद्यालयों को बंद रखा जा सकता है. इस माह की औसत बारिश का लगभग 70-80 प्रतिशत पानी मुंबई में बरस चुका है. रेलवे, लोकल ट्रेन के साथ ही सड़क यातायात पर भी बुरा असर है.

रविवार को भारी बारिश की वजह से वसई तालुका के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है. आवागमन बाधित हुआ. वसई स्टेशन के पास पटरियों पर बारिश का पानी भर गया, जिसकी वजह से यात्रियों को पटरी पर चलना पड़ा. इस इलाके में लगातार भारी बारिश हुई. मुंबई में भारी बारिश के बीच इमारत जमींदोज हुई. मलबे में दबकर 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 1 घायल हो गया. मुंबई में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया.  पालघर,ठाणे,रायगढ़ के लिए भी अलर्ट जारी है. भोर घाट में भूस्खलन से ट्रेन सेवा रोकी.  मुंबई-पुणे के बीच ट्रेन सेवा स्थगित की गई. 

आपको बता दें कि सोमवार को महाराष्ट्र सीएम ने मदद का ऐलान किया था. महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया. SDMA ने बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी की. मुंबई के प्राइवेट ऑफ़िसों में 'वर्क फ्रॉम होम' के निर्देश दिए. गैर-ज़रूरी सरकारी ऑफिस आधे दिन के लिए खुलेंगे. लोगों को बेवजह यात्रा न करने की सलाह दी.

आपको बता दें कि मुंबई में मॉनसून की बारिश ज़ोरों पर है. मेयर रितु तावड़े का कहना है, "भारी बारिश, तेज़ हवाओं और समुद्र में ऊंची लहरों की आशंका को देखते हुए 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है. हम हर आधे घंटे में नागरिकों को मौसम से जुड़ी जानकारी भेज रहे हैं और उनसे घर से बाहर न निकलने की अपील कर रहे हैं. 

आज और कल सभी BMC स्कूल बंद रहेंगे; इसे एक-दो दिन और बढ़ाया जा सकता है. हमने प्राइवेट कंपनियों से भी 'वर्क फ्रॉम होम' की इजाज़त देने को कहा है. लोकल ट्रेन सेवाएँ चालू हैं. पूरा प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है. बारिश की वजह से लोगों को 8-10 जुलाई तक बाहर जाने से बचना चाहिए. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 8 जुलाई तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई. तेज बारिश से मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हुआ. मुंबई, रायगढ़, पालघर, ठाणे में स्कूल-कॉलेज बंद है. मुंबई में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया.