दिल्ली अग्निकांड के बाद राजस्थान अलर्ट, फायर सेफ्टी पर स्वायत्त शासन विभाग का बड़ा अभियान, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः दिल्ली में होटल में लगी आग की घटना के बाद प्रदेश का स्वायत्त शासन विभाग एक्शन में आया है. प्रदेश के शहरों में ऐसी घटना नहीं हो, इसके लिए विभाग ने सभी निकायों को बड़ा अभियान चलाने के आदेश दिए हैं. 

देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी होटल में हाल ही भीषण अग्निकांड हुआ. होटल में आग लगने  से 21 लोगों की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वालों में से 13 विदेशी नागरिक भी शामिल थे. अग्निकांड की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि होटल के पास फायर एनओसी नहीं थी. वहीं होटल के बेसमेंट में संचालित रेस्टोरेंट,जहां शॉट सर्किट के कारण आग फैलना शुरू हुई थी वहां मौजूद लोग रेस्टोरेंट का दरवाजा बंद होने से बाहर नहीं निकल पाए. इस भीषण अग्निकांड से सबक लेते हुए प्रदेश के स्वायत्त शासन विभाग ने सभी निकायों को 15 दिन का सघन अभियान चलाने के आदेश दिए हैं.

प्रदेश भर के समस्त होटल्स,गेस्ट हाउस,रेस्टोरेंट्स,
मैरिज गार्डन्स,मल्टीप्लेक्स,कोचिंग संस्थान
और जोखिम वोल अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का किया जाएगा सर्वे
स्वायत्त शासन विभाग ने सभी क्षेत्रीय उप निदेशक,
सभी निकायों के आयुक्त/अधिशासी अधिकारी और
मुख्य अग्निशमन अधिकारियों को सर्वे के दिए हैं आदेश
दिल्ली में होटल में लगी आग की घटना से लिया सबक
यह अभियान आज से शुरू होकर चलेगा 20 जून तक
सभी निकायों को अनिवार्य रूप से भेजनी होगी साप्ताहिक रिपोर्ट
इस कार्य में लापरवाही करने वालों पर गिरेगी गाज
ऐसे कार्मिकों के खिलाफ की जाएगी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई
फायर एनओसी नहीं लेने वालों पर गाज गिराने की तैयारी
जिन प्रतिष्ठानों के पास नहीं होगी फायर एनओसी
उन प्रतिष्ठानों के खिलाफ निकाय करेंगे सख्त कार्रवाई
सर्वे के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में मिलेगी गंभीर अनियमित्ताएं
अथवा बिना फायर एनओसी पाया गया प्रतिष्ठान का संचालन
तो ऐसे प्रकरणों में राजस्थान नगर पालिका अधिनियम और
और मौजूदा नियमों के तहत की जाएगी सख्त कार्रवाई
ऐसे भवनों को किया जाएगा सील
जिन भवनों की एनओसी की अवधि हो चुकी होगी समाप्त
उन प्रकरणों में एनओसी नवीनीकरण के लिए किया जाएगा पाबंद

शहरों में चल रहे होटल,रेस्टोरेंट्स,मल्टी प्लैक्स व कोचिंग संस्थान आदि में आग लगाने पर उसे बुझाने के पूरे इंतजाम हो. साथ ही ऐसी स्थिति में इनमें मौजूद लोग सुरक्षित बाहर आ सकें, उस लिहाज से इस सर्वे अभियान में इमारतों का सर्वे किया जाएगा.

दिल्ली में होटल में लगी आग की घटना पर एक्शन में
स्वायत्त शासन विभाग आया एक्शन में
विभाग ने सभी निकायों को दिए आदेश
आज से 20 जून तक अभियान चलाने के दिए आदेश
सर्वे अभियान में भवनों में देखा जाएगा
भवन में न्यूनतम दो निकास मार्ग है या नहीं
आपातकालीन निकास मार्ग पूरी तरह से खुले,बाधा रहित
और चमकीले EXIT संकेतों से चिन्हित हैं या नहीं
इन आपातकालीन निकास मार्ग पर कहीं ताला तो नहीं हैं

सर्वे अभियान में भवनों में देखा जाएगा
भवनों की ऊंचाई और श्रेणी के अनुसार क्या उपलब्ध है संसाधन
भवनों में क्या उपलब्ध कराए गए हैं पर्याप्त अग्निशमन संसाधन
क्या भवनों में फायर एक्सटिंग्विशर,होज रील,
ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम,फायर अलार्म और
अन्य उपकरण किए गए हैं उपलब्ध

सर्वे अभियान में रूफ टॉप रेस्टोरेंट्स व किचन की होगी जांच
अगर इनमें बिना अनुमति के मिलेगा गैस सिलेंडर का उपयोग
तो ऐसे सिलेंडर को को सर्वे के अनुसार किया जाएगा जब्त    

सर्वे अभियान में इमारतों का किया जाएगा इलेक्ट्रिक ऑडिट
अभियान में निकाय कार्मिक देखेंगे कि
बिजली के पैनल रूम साफ हैं या नहीं,
तारों की वायरिंग कहीं कटी-फटी तो नहीं हैं और
क्षमता से अधिक बिजली की ओवरलोडिंग तो नहीं हैं