मुंबईः महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 4 दिन में मुंबई में एक महीने जितनी बारिश हुई. 70 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया. स्कूल बंद, लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है.
नासिक, त्र्यंबकेश्वर, रायगढ़, पालघर, सतारा, मुंबई, ठाणे और पुणे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया. मुंबई समेत महाराष्ट्र में कई जगह भूस्खलन, सरकार ने राहत और बचाव व्यवस्था तेज की.