विदेश मंत्री एस.जयशंकर की अमेरिका और पश्चिमी देशों को खरी-खरी, रूसी तेल खरीद पर अमरीका की खोली पोल

विदेश मंत्री एस.जयशंकर की अमेरिका और पश्चिमी देशों को खरी-खरी, रूसी तेल खरीद पर अमरीका की खोली पोल

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने अमेरिका और पश्चिमी देशों को खरी-खरी सुनाई है. कूटनीतिक वार करते हुए एस.जयशंकर ने रूसी तेल खरीद पर अमरीका की पोल खोली है. यूरोपीय हथियारों के इस्तेमाल पर यूरोप के देशों की आलोचना की है.

फिनलैंड में 'कुलतारांता टॉक्स' में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि अमेरिका अपने हितों के हिसाब से प्रतिबंध या टैरिफ लगाता और हटाता है. पिछले साल रूसी तेल खरीदने के लिए हम पर टैरिफ लगाने के बाद फिर प्रतिबंध हटा लिए तो ऐसा दिखावा न करें कि इसमें कोई बड़ा सिद्धांत शामिल है.

जब उनके लिए सही हो तो करें और जब सही न हो तो न करें. हम सब समझदार लोग है, हम जानते हैं कि खेल क्या है? मुझे नहीं लगता कि इसे नैतिकता के पाखंड का मुद्दा बनाना सही है. यूक्रेन युद्ध के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में बड़ा बदलाव आया है. यूरोपीय देश मध्य-पूर्व से बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहे थे.