जयपुर : सर्दी शुरू होने से पहले गर्मी का सितम जारी है. 4 शहर में पारा 40 पार चला गया है. मानसून की विदाई के साथ फिर दिन का तापमान बढ़ने लगा है. पिलानी में लगातार दूसरे दिन 41 डिग्री अधिकतम तापमान पहुंच गया. बीकानेर, चूरू और श्रीगंगानगर में भी पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया है.
दिन में तीखी धूप से लोग परेशान हैं, लगातार गर्मी का असर बढ़ रहा है. सिरोही में 16.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. माउंट आबू में 14.6 डिग्री न्यूनतम तापमान पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी. 15 अक्टूबर के बाद प्रदेश में सर्दी की शुरुआत होने के आसार हैं.
सर्दी शुरू होने से पहले गर्मी का सितम...4 शहर में पारा 40 पार
-मानसून की विदाई के साथ फिर बढ़ने लगा दिन का तापमान
-पिलानी में लगातार दूसरे दिन 41 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान
-बीकानेर, चूरू और श्रीगंगानगर में भी पारा 40 डिग्री के पार दर्ज
-दिन में तीखी धूप से लोग परेशान, लगातार बढ़ा गर्मी का असर
-सिरोही में 16.2 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
-माउंट आबू में 14.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
-मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर के बाद तापमान में दर्ज होगी गिरावट
-15 अक्टूबर के बाद प्रदेश में सर्दी की शुरुआत होने के आसार